गोस्वामी उत्थान समिति
समाज सेवा, एकता और उत्थान के उद्देश्य से कार्यरत संस्था।
संस्था का नाम
गोस्वामी उत्थान समिति
कार्य क्षेत्र
सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश, राज्य
संपर्क नंबर
8115999009
सदस्य कार्यकारिणी
14
गोस्वामी समुदाय भारत की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण समुदाय है। गोस्वामी समाज की पहचान विभिन्न क्षेत्रों में आध्यात्मिक साधना, धर्म, योग, सेवा एवं सामाजिक परंपराओं से जुड़ी रही है। समुदाय की परंपराओं में दशनाम, नाथ एवं संत परंपराओं से जुड़े अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक संदर्भ मिलते हैं।
समय के साथ गोस्वामी समाज ने अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और सामाजिक उत्थान में भी योगदान दिया है। गोस्वामी उत्थान समिति का उद्देश्य समाज को संगठित करना, शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाज की एकता, विकास और उत्थान के लिए कार्य करना है।
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास
- गोस्वामी समाज के लोगों का सामाजिक नैतिक, चारित्रिक एवं बौद्धिक विकास करना।
- गोस्वामी समाज के लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली विसंगतियों को दूर करने हेतु शासन एवं प्रशासन से सहयोग एवं सम्पर्क करना।
- गोस्वामी समाज के लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाई चारे की भावना जागृत करना।
- गोस्वामी समाज के बीच आपसी विवाद को आपस में निपटाने का प्रयास करना।
- सुन्दर एवं स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु हर सम्भव प्रयास करना।
“संगठित समाज, सशक्त समाज – यही हमारा संकल्प।”
हमारा उद्देश्य समाज को जोड़ना, जागरूक करना और विकास के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
प्रबंध समिति एवं सदस्य
| क्र.सं. | नाम | पिता/पति का नाम | पद | व्यवसाय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | श्री अमरनाथ यति | पुत्र श्री परमेश्वर यति | संरक्षक | नौकरी |
| 2 | श्री राम नारायण गिरि | पुत्र श्री रमापति गिरि | अध्यक्ष | समाजसेवा |
| 3 | श्री गिरिजा शंकर गिरि | पुत्र श्री बुंदेला गिरि | उपाध्यक्ष | समाजसेवा |
| 4 | श्री राम नारायण गोस्वामी | पुत्र श्री राम रतन गिरि | महासचिव | सेवानिवृत्त |
| 5 | श्री लवलेश गिरि | पुत्र स्व० तीरथ गिरि | सचिव | अधिवक्ता |